जरुरी जानकारी | सुंदरम फाइनेंस ने जमा पर ब्याज दरों में संशोधन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड ने जमा पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, एक जुलाई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड ने जमा पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए 12 महीने की जमा पर संशोधित ब्याज दर 7.2 प्रतिशत होगी। 24 और 36 महीने के लिए यह 7.5 प्रतिशत है।

शहर स्थित कंपनी ने बयान कहा कि अन्य लोगों के लिए, 12 महीने की अवधि वाली जमा के लिए ब्याज दरों को संशोधित कर 6.70 प्रतिशत और 24 और 36 महीने के लिए सात प्रतिशत कर दिया गया है।

ब्याज दरों में संशोधन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जून में रेपो दरों में कटौती के निर्णय के बाद किया गया है।

कंपनी ने कहा कि समायोजन व्यापक आर्थिक स्थितियों और बाजार की गतिशीलता के प्रति सुंदरम फाइनेंस की नपी-तुली प्रतिक्रिया को दर्शाता है। यह मौजूदा आर्थिक रुझानों के साथ तालमेल बिठाने की कंपनी की वित्तीय रणनीति का हिस्सा है।

इस बीच, सुंदरम फाइनेंस ने कहा कि उसने हाल ही में डिजिटल जमा सुविधा शुरू की है, जिससे बचत सरल, सुरक्षित और अधिक सुलभ हो गई है। इसमें कहा गया है कि ग्राहक निर्बाध और सुरक्षित प्रक्रिया के माध्यम से अपनी जमाराशियों का निवेश और प्रबंधन आसानी से कर सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल