देश की खबरें | राजस्थान में आगामी कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में आगामी कुछ दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, पांच जून राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में आगामी कुछ दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार छह जून से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आंधी बारिश में कमी होने व आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

वहीं, छह जून को जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सात जून से केवल उदयपुर कोटा संभाग में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

इसी तरह बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व आठ जून से कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार दिन में कहीं भारी बारिश नहीं हुई। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री तथा बाड़मेर और फलोदी में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड