जरुरी जानकारी | उत्पादन बढ़ने के बावजूद चीनी का स्टॉक कम रहने की संभावना : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीनी वर्ष 2022 में सालाना आधार पर उत्पादन 6.8 प्रतिशत बढ़कर 3.33 करोड़ टन पर पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में चीनी के अधिक निर्यात और घरेलू खपत की वजह से इसके स्टॉक का स्तर कम रहने की संभावना है। एक रिपोर्ट यह जानकारी दी गई है।

मुंबई, 12 अप्रैल चीनी वर्ष 2022 में सालाना आधार पर उत्पादन 6.8 प्रतिशत बढ़कर 3.33 करोड़ टन पर पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में चीनी के अधिक निर्यात और घरेलू खपत की वजह से इसके स्टॉक का स्तर कम रहने की संभावना है। एक रिपोर्ट यह जानकारी दी गई है।

इक्रा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे कुल कर्ज कम होगा, भले ही ऋण वित्तपोषित डिस्टिलरी का विस्तार जारी है।

इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समूह प्रमुख सब्यसाची मजूमदार ने कहा, ‘‘वैश्विक मांग-आपूर्ति संतुलन और भू-राजनीतिक तनाव के मद्देनजर चालू सत्र में अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की अधिक कीमत मिलने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा कि एथनॉल के लिए अधिक मात्रा में सुक्रोज हस्तांतरण ने सरकार की दृष्टि और नीतियों का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि इसलिए इससे चीनी से प्राप्ति बढ़ेगी और लाभ बढ़ेगा तथा बही-खाता मजबूत होगा।

इक्रा द्वारा जिन चीनी कंपनियों के आंकड़ों पर निगाह रखी जाती है, उनका राजस्व वित्त वर्ष 2022-23 में स्थिर रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय व्यापारियों द्वारा निर्यात के उद्देश्य से लगभग 64-65 लाख टन चीनी के लिए पहले ही अनुबंध किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\