जरुरी जानकारी | चीनी उत्पादन 15 फरवरी तक छह प्रतिशत बढ़ा, निर्यात तीन गुना हुआ : इस्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का चीनी उत्पादन 2021-22 के विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक छह प्रतिशत बढ़कर 220.91 लाख टन पर पहुंच गया है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी देश का चीनी उत्पादन 2021-22 के विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक छह प्रतिशत बढ़कर 220.91 लाख टन पर पहुंच गया है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले साल की समान अवधि में चीनी उत्पादन 209.11 लाख टन रहा था।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक होता है।

इस्मा ने कहा कि चीनी निर्यात जनवरी तक तीन गुना होकर 31.5 लाख टन पर पहुंच गया।

संगठन ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस अवधि में महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन बढ़कर 86.15 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 75.46 लाख टन था।

वहीं उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 65.13 लाख टन से घटकर 59.32 लाख टन रह गया।

कर्नाटक में उत्पादन बढ़कर 44.85 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 39.07 लाख टन था।

इस्मा ने बताया कि अभी तक करीब 50 लाख टन चीनी निर्यात के अनुबंध हुए हैं। इसमें से 31.50 लाख टन चीनी का 31 जनवरी तक निर्यात हो चुका है। एक साल पहले समान अवधि में चीनी निर्यात 9.20 लाख टन रहा था।

करीब आठ लाख टन चीनी का निर्यात इस महीने होना है।

इस्मा ने कहा कि एथनॉल की बात की जाए, तो पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने चौथे चक्र में 95 करोड़ लीटर की मांग दी थी। इसमें से आपूर्तिकर्ता 39 करोड़ लीटर एथनॉल की पेशकश कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट