जरुरी जानकारी | चालू विपणन वर्ष में अबतक चीनी उत्पादन में 12 प्रतिशत की गिरावट: इस्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का चीनी उत्पादन सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक 12 प्रतिशत घटकर 197 लाख टन रह गया है।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी भारत का चीनी उत्पादन सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक 12 प्रतिशत घटकर 197 लाख टन रह गया है।

चीनी उद्योग के निकाय इस्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य रूप से महाराष्ट्र और कर्नाटक में कम उत्पादन के कारण यह गिरावट हुई।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। चीनी उत्पादन के आंकड़े एथनॉल बनाने के लिए इस्तेमाल हुए शीरे के बाद के हैं।

भारतीय चीनी एवं जैव ऊर्जा निर्माता संघ (इस्मा) ने सोमवार को बयान में कहा कि चालू विपणन वर्ष 2024-25 में 15 फरवरी, 2025 तक चीनी उत्पादन 197.03 लाख टन तक पहुंच गया।

पिछले साल की इसी इसी अवधि में यह आंकड़ा 224.15 लाख टन था।

इस्मा के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 67.77 लाख टन से घटकर 64.04 लाख टन रहा गया।

चीन उत्पादन महाराष्ट्र में 79.45 लाख टन से घटकर 68.22 लाख टन और कर्नाटक में 43.20 लाख टन से घटकर 35.80 लाख टन रह गया है।

इस्मा ने कहा कि 31 जनवरी तक एथनॉल आपूर्ति के आंकड़ों के अनुसार इसकी ओर चीनी का डायवर्जन करीब 14.1 लाख टन होने का अनुमान है। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा करीब 8.3 लाख टन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\