देश की खबरें | सुधाकर कर्नाटक के नये स्वास्थ्य मंत्री बने, श्रीरामुलू को सामाजिक कल्याण मंत्रालय का प्रभार मिला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 12 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कोविड-19 महामारी के बीच सोमवार को कैबिनेट में फेरबदल किया जिसके तहत मंत्री बी. श्रीरामुलू से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का प्रभार ले लिया गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का प्रभार चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर को दिया गया है।

यह भी पढ़े | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान की मां को 10 लाख की अनुदान राशि देने को मंजूरी दी.

येदियुरप्पा ने श्रीरामुलू से पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग भी वापस ले लिया और इस विभाग को अपने पास रखा।

श्रीरामुलू को सामाजिक कल्याण विभाग दिया गया है, जो अभी तक उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल के पास था। उनके पास लोक निर्माण विभाग भी है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बदायूं में दलित नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्‍कर्म के प्रयास में युवक गिरफ्तार.

कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने मुख्यमंत्री की सलाह पर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर विभागों का फिर से बंटवारा किया।

सुधाकर अब राज्य में स्वास्थ्य से जुड़े सभी मामलों के प्रभारी होंगे। यहां कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि संबंधित विभागों को एक मंत्री द्वारा संचालित करने की मंशा से मुख्यमंत्री ने यह निर्णय किया है।

उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा ने सुधाकर को इसलिए चुना कि वह पेशे से चिकित्सक हैं और कोविड-19 से जुड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं।

विपक्ष ने कोविड-19 उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें खारिज कर दिया।

इससे पहले सुधाकर ने सोमवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उनसे कहा है कि चिकित्सा शिक्षा के साथ स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी लें ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी रूप से मुकाबला हो सके और राज्य की 6.5 करोड़ जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।

सुधाकर ने कहा, ‘‘सामाजिक कल्याण बड़ा विभाग है जिसका बजट 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है और वह (श्रीरामुलू) पहले इस विभाग को अपने पास चाहते थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)