देश की खबरें | दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव, कई स्थानों पर हल्की बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को अपराह्न में मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में बादल छा गए और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आयी। इससे दिल्लीवासियों को काफी राहत मिली।

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली में बृहस्पतिवार को अपराह्न में मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में बादल छा गए और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आयी। इससे दिल्लीवासियों को काफी राहत मिली।

मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया था।

दिल्ली में गरज चमक के साथ धूल भरी हवाएं चलीं।

इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह में गर्मी रही क्योंकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े के अनुसार सुबह 9 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Palghar Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, तकनीकी खराबी के बाद पालघर के स्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; VIDEO

Bharat Bandh on February 12: भारत बंद का स्कूल, बैंक और परिवहन पर क्या होगा असर? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी रिपोर्ट

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\