खेल की खबरें | सुदर्शन का शतक, पर भारत ए हार के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. साईं सुदर्शन अपना शतक पूरा करने में सफल रहे लेकिन भारत ए पहली पारी में बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां हार के करीब पहुंच गया।

मैकॉय (ऑस्ट्रेलिया), दो नवंबर साईं सुदर्शन अपना शतक पूरा करने में सफल रहे लेकिन भारत ए पहली पारी में बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां हार के करीब पहुंच गया।

सुदर्शन (103) ने सुबह अपनी पारी 96 रन से आगे बढ़ाई और शतक पूरा किया, लेकिन देवदत्त पडिक्कल 88 रन पर आउट हो गए। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 196 रन की साझेदारी की जिससे भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 312 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 225 रन का लक्ष्य रखा।

भारतीय टीम पहली पारी में 107 रन पर आउट हो गई थी जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 195 रन बनाए थे।

भारतीय गेंदबाज हालांकि पहली पारी की तरह दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके। ऑस्ट्रेलिया ए ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 139 रन बनाए थे और अब वह लक्ष्य से केवल 86 रन दूर है।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय कप्तान नाथन मैकस्वीनी और ब्यू वेबस्टर क्रमशः 47 और 19 रन पर खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया ए का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 85 रन था। इसके बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को आगे कोई झटका नहीं लगने दिया।

भारतीय टीम ने सुबह अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 208 रन से आगे बढ़ाई लेकिन सुदर्शन और पडिक्कल अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए। भारत के अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया। अन्य बल्लेबाजों में ईशान किशन ने 32 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से तेज गेंदबाज फर्गस ओ'नील ने 55 रन देकर चार और ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने 77 रन देकरतीन विकेट लिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल