Rajasthan: बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी उपनिरीक्षक गिरफ्तार, निलंबित- पुलिस

राजस्थान के दौसा जिले में एक बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सेवा से निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Suspended Photo Credits: Pixabay

जयपुर, 11 नवंबर : राजस्थान के दौसा जिले में एक बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सेवा से निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उसके अनुसार पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो अधिनियम और अजा/जजा अधिनियम की सम्बद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है.

दौसा की पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया,‘‘आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी कर रहे हैं. पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.’’ उन्होंने कहा कि आरोपी उपनिरीक्षक को कल ही निलंबित कर दिया गया था और उसके दुराचरण की रिपोर्ट पुलिस महानिरीक्षक (जयपुर ग्रामीण) को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई उनके द्वारा की जाएगी. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | ओडिशा के पुरी मंदिर में ‘कुप्रबंधन’ के खिलाफ कांग्रेस ने की ‘तुलसी यात्रा’ की घोषणा

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और उसकी हालत स्थिर है. पुलिस के मुताबिक लालसोट क्षेत्र में आरोपी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह शुक्रवार दोपहर करीब चार वर्षीय पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सम्बद्ध थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी उपनिरीक्षक की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोगों ने आरोपी को सड़क पर घसीटा, उसे जूतों और डंडों से पीटा. भीड़ ने उसके कपड़े फाड़ दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड