देश की खबरें | स्टंट मास्टर राजू की मौत पर स्टंट कलाकारों ने जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जाने-माने स्टंटमैन एस एम राजू की तमिल फिल्म "वेट्टुवम" की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते समय हुई मौत पर स्टंट बिरादरी ने गहरा शोक व्यक्त किया।

मुंबई/चेन्नई, 15 जुलाई जाने-माने स्टंटमैन एस एम राजू की तमिल फिल्म "वेट्टुवम" की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते समय हुई मौत पर स्टंट बिरादरी ने गहरा शोक व्यक्त किया।

राजू (52) का असली नाम मोहन राज था। उनकी तमिलनाडु के नागपट्टिनम में एक फिल्म के एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान मौत हो गई। वह 13 जुलाई को नागपट्टिनम में निर्देशक पी रंजीत की फिल्म ‘वेट्टुवम’ के एक धमाकेदार स्टंट दृश्य के लिए एसयूवी चला रहे थे और अचानक बेहोश हो गए।

उनके सहयोगियों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें सेट पर मौजूद लोगों को मोहन राज की मदद के लिए दौड़ते हुए और उन्हें कार से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

मोहनराज कांचीपुरम के मूल निवासी थे।

स्टंट निर्देशकों और कलाकारों के अनुसार, फिल्मों में कार स्टंट अन्य किसी भी एक्शन सीन की तुलना में अधिक खतरनाक और अप्रत्याशित होते हैं, भले ही सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हों।

जाने-माने स्टंट निर्देशक श्याम कौशल ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। कौशल ने "डंकी", "गदर 2", "पोन्नियिन सेलवन", "संजू", "पद्मावत", "बाजीराव मस्तानी" जैसी फिल्मों में काम किया है।

श्याम कौशल ने '' से कहा, "मैंने इस बारे में पढ़ा और यह खबर बेहद दुखद है। मैंने उनके साथ काम नहीं किया है, लेकिन स्टंट समुदाय एक परिवार जैसा होता है। कार स्टंट में इंसान और मशीन दोनों की भूमिका होती है, और थोड़ी सी भी चूक भारी पड़ सकती है। स्टंट जोखिम भरे होते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\