देश की खबरें | सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में केजरीवाल पर दर्ज प्राथमिकी का अध्ययन कर रहे: आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नयी दिल्ली, 28 मार्च आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यहां एक अदालत को सूचित किया कि उसने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और अन्य के खिलाफ 2019 में राष्ट्रीय राजधानी में बड़े होर्डिंग्स लगाकर कथित रूप से जनता के धन का दुरुपयोग करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल के समक्ष दायर अपनी अनुपालन रिपोर्ट में यह बात कही।

न्यायाधीश ने 11 मार्च को पुलिस को एक शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था, जिसमें संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।

आप ने एक बयान में कहा, ‘‘हम प्राथमिकी की प्रति का इंतजार कर रहे हैं और उसके अनुसार उचित कानूनी कदम उठाएंगे।’’

पुलिस द्वारा 15 नवंबर 2019 को दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाजपा नेताओं समेत कई नेताओं ने कथित तौर पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। आप ने दावा किया कि अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

पार्टी ने आरोप लगाया, ‘‘हालांकि, मीडिया में आई खबरों के अनुसार,प्राथमिकी में केवल अरविंद केजरीवाल का नाम है, जो कानून के चुनिंदा उपयोग को उजागर करता है। भाजपा सभी जांच एजेंसियों को नियंत्रित करती है और उनका इस्तेमाल आप को निशाना बनाने के लिए कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी