जरुरी जानकारी | भारतीय इंजीनियरों की भागीदारी सीमित करने वाली अंतरराष्ट्रीय तौर-तरीकों का अध्ययन करें:गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) से वैश्विक परियोजनाओं में भारतीय इंजीनियरिंग कंपनियों की भागीदारी सीमित करने वाले अंतरराष्ट्रीय तौर-तरीकों का अध्ययन करने को कहा।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) से वैश्विक परियोजनाओं में भारतीय इंजीनियरिंग कंपनियों की भागीदारी सीमित करने वाले अंतरराष्ट्रीय तौर-तरीकों का अध्ययन करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय इंजीनियरों और कारोबारियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए इस शोध अध्ययन के आधार पर आगे की कार्रवाई पर गौर करेगी।

मंत्री ने इंजीनियरिंग समुदाय को 2030 तक इंजीनियरिंग सेवाओं, डिजाइन, निर्माण और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल करने के लिए भी कदम उठाने को कहा।

उन्होंने यहां ‘डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, अनुसंधान एवं विकास तथा पर्यावरण सेवाएं: सतत ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचे पर वैश्विक सेवा निर्यात सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मंत्री ने भारतीय कंपनियों से वैश्विक स्तर पर विस्तार करने, नए बाजारों पर पकड़ मजबूत करने और एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग व गणित) स्नातकों की प्रतिभा का लाभ उठाकर अपने क्षेत्रों में अग्रणी वैश्विक कंपनियां बनने का आग्रह किया।

गोयल ने कहा, ‘‘ हम मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का उतना लाभ नहीं उठा पा रहे हैं जितना दूसरे देश उठा पा रहे हैं।’’

उन्होंने ‘सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) और ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स’ (इंडिया) (आईईआई) से उन अंतरराष्ट्रीय तौर-तरीकों पर एक अध्ययन करने का आह्वान किया जो वैश्विक परियोजनाओं में भारतीय इंजीनियरिंग कंपनियों की भागीदारी को सीमित करती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\