देश की खबरें | बंगाल उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में असफल रहे छात्रों ने प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) द्वारा 12वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित किए गए अनेक छात्रों ने शनिवार को राज्यभर में सड़कें बाधित कीं और एक स्कूल का फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस साल कुल 97.69 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

कोलकाता, 24 जुलाई पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) द्वारा 12वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित किए गए अनेक छात्रों ने शनिवार को राज्यभर में सड़कें बाधित कीं और एक स्कूल का फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस साल कुल 97.69 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे में किस तरह कुछ छात्रों को सफल जबकि कुछ को असफल घोषित किया गया?

इस साल छात्रों के लिए 10वीं और 11वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर मूल्यांकन प्रक्रिया तय की गई थी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के आवास तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

डब्ल्यूबीसीएचएसई के एक अधिकारी ने बताया कि परिषद की अध्यक्ष महुआ दास इस मुद्दे पर कई स्कूलों के प्रमुखों से बात कर रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि गुस्साए छात्र पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के इंदा कृष्णलाल शिक्षा निकेतन की कक्षाओं में घुस गए और खुद को उत्तीर्ण किए जाने की मांग की। छात्रों ने इस स्कूल के फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वहीं, मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा में भी परीक्षा में असफल रहे कुछ छात्रों ने सरतपुर विद्यालय के पास सड़क बाधित कर दी और टायर जलाए। इसी तरह छात्रों ने मालदा जिले के हबीबपुर और उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम चौमाठा में भी सड़क बाधित की।

मध्यमग्राम में एक प्रदर्शनकारी छात्रा ने कहा, '' इस साल कोई परीक्षा आयोजित नहीं की गई। ऐसे में या तो हमें भी सफल घोषित किया जाए या सभी को असफल घोषित किया जाए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड