देश की खबरें | ओडिशा में सात साल बाद छात्र संघ के चुनाव होंगे: मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार सात साल के अंतराल के बाद इस साल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघों के चुनाव कराने की योजना बना रही है।
भुवनेश्वर, 21 मई ओडिशा सरकार सात साल के अंतराल के बाद इस साल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघों के चुनाव कराने की योजना बना रही है।
उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पहले वादा किया था कि इस साल छात्र संघ चुनाव होंगे।"
उन्होंने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र 15 जुलाई तक शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि दशहरा की छुट्टियों से पहले पहला सेमेस्टर समय से पूरा हो जाए और चुनाव के दौरान छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो।
अपने विभाग के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की समय सीमा बढ़ाने पर सूरज ने स्पष्ट किया कि उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई), ओडिशा द्वारा कक्षा 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद छात्रों को दाखिले के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को परिणाम प्रकाशित होने के बाद अपनी ‘मार्कशीट’ अपलोड करने के लिए कम से कम 10 दिन का समय दिया जाएगा।
गौरतलब है कि मंगलवार को सरकार ने डिग्री पाठ्यक्रमों में दाखिले की समय सीमा 20 मई से बढ़ाकर एक जून कर दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)