देश की खबरें | नदी में नहाते समय छात्र की डूबकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से गोवर्धन घूमने आए एक छात्र की रविवार को मानसी गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई।

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 28 अगस्त दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से गोवर्धन घूमने आए एक छात्र की रविवार को मानसी गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार की रात दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक निरंजन सिंह बस से 48 छात्रों का टूर लेकर गोवर्धन पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह छात्रों ने मुकुट मुखारबिंदु मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन किए और स्नान के लिए मानसी गंगा में उतरे। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान तरुण, तुषार और आशुतोष पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख अन्य छात्रों ने शोर मचाया।

सूत्रों के अनुसार, शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने छात्रों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे सिर्फ तुषार और आशुतोष को तो सकुशल बाहर निकालने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि तरुण (18) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\