देश की खबरें | कोटा में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में एक छात्र ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोटा, चार जुलाई राजस्थान के कोटा में एक छात्र ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय छात्र ने यहां ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) में स्थित अपने कमरे में फांसी लगा ली।

कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों द्वारा संदिग्ध आत्महत्या का जनवरी से अब तक यह 13वां मामला है। वर्ष 2023 में कोटा में 26 छात्रों ने आत्महत्या की थी।

पुलिस ने बताया कि बिहार के नालंदा जिले का मूल निवासी संदीप कुमार कुर्मी पिछले दो साल से कोटा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के लिए तैयारी कर रहा था और महावीर नगर-3 में पीजी में रहता था।

महावीर नगर पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) महेंद्र मारू ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग सात बजे किशोर का सहपाठी उसके कमरे में गया जहां उसने देखा कि कुर्मी छत के पंखे से लटका हुआ है।

उन्होंने बताया कि कुर्मी के सहपाठी ने पीजी की देखरेख करने वाले व्यक्ति को इसके बारे में सूचना दी। बाद में पुलिस को इस संबंध में सूचित किया गया।

एसएचओ ने बताया कि छात्र ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात को आत्महत्या की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स