देश की खबरें | दिल्ली में तेज हवाएं, अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तेज हवाएं चलीं और दिन का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री अधिक है।

नयी दिल्ली, चार मार्च राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तेज हवाएं चलीं और दिन का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान साफ ​​रहने के कारण दिन में हवा की रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा के बीच रही।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 43 से 70 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में बुधवार को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। सुबह के समय हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और दोपहर में धीरे-धीरे इसकी रफ्तार बढ़कर 22 से 24 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।

उसने बताया कि दिल्ली में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 148 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान