देश की खबरें | मजबूत, पारदर्शी ऑडिट प्रणाली लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद करती है : ओम बिरला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि एक मजबूत और पारदर्शी ऑडिट प्रणाली लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद करती है और देश को सर्वांगीण विकास के पथ पर ले जाती है।

नयी दिल्ली, 16 नवंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि एक मजबूत और पारदर्शी ऑडिट प्रणाली लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद करती है और देश को सर्वांगीण विकास के पथ पर ले जाती है।

यहां नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के ‘ऑडिट दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक मजबूत और पारदर्शी ऑडिट राजकोषीय अनुशासन और मौद्रिक विवेक लाता है जो यह सुनिश्चित करता है कि विभिन्न योजनाओं के लिए संसद द्वारा पारित निधि का उचित उपयोग किया जाए।

बिरला ने यह भी कहा कि भारतीय लोकतंत्र में राजकोषीय अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, प्रमुख विपक्षी दल के एक वरिष्ठ सदस्य को पारंपरिक रूप से संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत है।’’

उन्होंने कहा कि खर्च किए गए सार्वजनिक धन पर कैग की ऑडिट रिपोर्ट की जांच लोक लेखा समिति (पीएसी) द्वारा की जाती है, जहां दोनों पक्षों के सदस्य ऑडिट रिपोर्ट के पैराग्राफ पर अपने विचार साझा करते हैं।

कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि ऑडिट में पारदर्शिता बढ़ने से अधिक राजकोषीय अनुशासन आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी