विदेश की खबरें | इंडोनेशिया के तिमोर क्षेत्र में भूकंप के जोरदार झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस दौरान किसी की मौत होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कुछ लोग घायल हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस दौरान किसी की मौत होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कुछ लोग घायल हुए हैं।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत की राजधानी कुपांग से 21 किलोमीटर (13 मील) उत्तर-उत्तर पूर्व में 36.1 किलोमीटर (22.4 मील) गहराई में था।

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी में भूकंप और सुनामी केंद्र के प्रमुख डारियोनो ने कहा कि भूकंप के जोरदार झटके कई शहरों एवं गांवों में महसूस किए गए, जिसके कारण लोगों में दहशत फैल गई।

एजेंसी ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी और फिर इसे संशोधित कर 6.3 कर दिया गया। भूकंपों के शुरुआती मापों में बदलाव आम बात है। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.1 थी।

डारियोनो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भूकंप के कारण कई इमारतों और मकानों को मामूली नुकसान हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है।

इंडोनेशिया भूकंपीय रूप से एक सक्रिय द्वीपसमूह है जो अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी से प्रभावित होता है।

इंडोनेशिया में पिछले साल 5.6 तीव्रता के भूकंप ने पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में कम से कम 602 लोगों की जान ले ली थी। यह 2018 में सुलावेसी में आए उस भूकंप और सुनामी के बाद से इंडोनेशिया में सबसे घातक भूकंप था, जिसमें 4,300 से अधिक लोग मारे गए थे।

इससे पहले, 2004 में हिंद महासागर में आए एक अत्यंत शक्तिशाली भूकंप के कारण सुनामी आई थी, जिसमें एक दर्जन देशों में 2,30,000 से अधिक लोग मारे गए। इनमें से अधिकतर लोगों की मौत इंडोनेशिया के आचे प्रांत में हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड