जरुरी जानकारी | हड़ताल जारी, एमएसआरटीसी के सात हजार कर्मचारी काम पर लौटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारी घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने सोमवार को भी हड़ताल जारी रखी। हालांकि कुछ और कर्मचारियों के काम पर लौट आने से 50 से अधिक बसों का परिचालन हुआ।
मुंबई, 15 नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारी घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने सोमवार को भी हड़ताल जारी रखी। हालांकि कुछ और कर्मचारियों के काम पर लौट आने से 50 से अधिक बसों का परिचालन हुआ।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि हर दिन काम पर लौटने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है। यह हड़ताल पिछले महीने शुरू हुई थी।
एक अधिकारी ने बताया सोमवार को निगम के 92,266 कर्मचारियों में से 6,895 कर्मचारी काम पर आए। रविवार को 3,987 कर्मचारी काम पर लौटे थे और निगम ने 80 बसों का परिचालन किया था।
एमएसआरटीसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हालांकि राज्य के सभी 250 डिपो में परिचालन बंद है।’’
निगम कर्मचारियों ने 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी और इस महीने की शुरुआत में इसे तेज कर दिया था।
उन्होंने राज्य सरकार में एमएसआरटीसी के विलय की मांग छोड़ने से इनकार कर दिया है। यह विलय हो जाने पर उन्हें बेहतर वेतन के साथ ही सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी मिलेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)