देश की खबरें | सुरक्षित भविष्य के लिए मजबूत संविधान की सख्त जरूरत: सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोरेन ने रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव नेमरा से संविधान दिवस के अवसर पर झालसा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को डिजिटल के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत संविधान की जरूरत है, जो सभी के हितों की रक्षा करे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सोरेन ने रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव नेमरा से संविधान दिवस के अवसर पर झालसा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को डिजिटल के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत संविधान की जरूरत है, जो सभी के हितों की रक्षा करे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं तो मानता हूं कि एक सशक्त संविधान की जितनी जरूरत मजदूरों, किसानों, ठेले-खोमचे वालों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को है, इसकी उतनी ही जरूरत राज्यपालों, न्यायाधीशों, मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों को भी है।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के मुल्ला-सैन्य सांठगांठ का परिणाम है 26/11 हमला.

उन्होंने कहा कि सभी के अधिकारों की रक्षा करने वाली किताब है संविधान। इसकी जरूरत पक्ष को भी है और विपक्ष को भी है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं झारखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में आपको संबोधित कर रहा हूं, पर देश के एक सामान्य नागरिक के रूप में भी हेमंत सोरेन के लिए संविधान एवं संविधान दिवस उतना ही उपयोगी है, इसलिए देश के भविष्य के लिए, सभी के सुरक्षित भविष्य के लिए एक मजबूत संविधान की सख्त जरूरत है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में आज 230 नए केस मिले, 3 मरीजों की मौत: 26 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोरेन ने कहा, ‘‘संविधान दिवस के शुभ अवसर पर मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरु, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर, डॉ. जयपाल सिंह मुंडा, शहीद भगत सिंह जैसे चमत्कारी व्यक्तित्वों के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद सिद्धो-कान्हो, नीलाम्बर-पीताम्बर, शेख भिखारी जैसे सपूतों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘संविधान बने आज 71 वर्ष पूरे हो चुके हैं। मैं इस शुभ अवसर पर यह सोच कर आश्चर्यचकित हो रहा रहा हूं कि आजादी प्राप्ति के बाद का समय कितना चुनौतीपूर्ण रहा होगा?’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी रियासतों को एक करने के सरदार वल्लभ भाई पटेल के अद्भुत प्रयास को हम नमन करते हैं। इसके अलावा बाबा साहेब के नेतृत्व में एक ऐसे संविधान का निर्माण किया गया जिसे हर किसी ने स्वीकार किया। ये ऐसे कार्य थे, जिन्होंने वास्तव में आधुनिक भारत की नींव रखी।’’

सोरेन ने कहा, ‘‘आज हमारा देश एक है, सभी लोग एक साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। आज हमारे पास विश्व का सिर्फ सबसे अच्छा संविधान ही नहीं है, बल्कि इसे सही ढंग से उपयोग में लाने का 71 साल का इतिहास भी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\