देश की खबरें | आम लोगों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: पुलिस महानिदेशक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी रायपुर में पिछले दिनों निषिद्ध क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की पुलिस ने कथित तौर पर पिटाई कर दी थी। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
राजधानी रायपुर में पिछले दिनों निषिद्ध क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की पुलिस ने कथित तौर पर पिटाई कर दी थी। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिसकर्मियों द्वारा आम लोगों के साथ किए गए दुर्व्यवहार को गंभीरता से लिया है और उन्होंने संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस महानिदेशक को दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पुलिस का व्यवहार आम नागरिकों से सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण होना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने राज्य के सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि आम लोगों से दुर्व्यवहार करने पर पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।
अवस्थी ने कहा है कि इस प्रकार के मामलों के कारण पुलिस विभाग में लंबे समय से मेहनत कर रहे ईमानदार और अनुशासित पुलिसकर्मियों की सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है और पुलिस की नकारात्मक छवि जनमानस के सामने आती है।
उन्होंने कहा है कि राज्य में यदि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी ने किसी भी आम व्यक्ति से दुर्व्यवहार किया तो उसे तत्काल निलंबित करते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने रेंज पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को यह भी निर्देश दिया है कि हाल ही में ही घटित इस प्रकार के प्रकरणों पर विभागीय जांच कर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले दिनों निषिद्ध क्षेत्र में नियमों का उलंघन कर रहे लोगों की पुलिस ने कथित रूप से पिटाई कर दी थी। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)