देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर पथराव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले में काले झंडे दिखाए गए और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा कथित रूप से उनके काफिले पर पथराव किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जमालपुर, 10 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले में काले झंडे दिखाए गए और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा कथित रूप से उनके काफिले पर पथराव किया गया।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दिवंगत नेता RamVilas Paswan को ‘भारत रत्न’ देने की लगाई गुहार.

यह घटना उस समय हुई, जब घोष किसानों से नए कृषि कानूनों के बारे में बातचीत के लिए जमालपुर क्षेत्र पहुंचे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए, जिसके चलते हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

यह भी पढ़े | CM अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ छेड़ी जंग, दिल्ली में ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ महाअभियान से मच्छरों का किया जाएगा सफाया.

घोष ने कहा, '' जैसे ही मेरा काफिला जमालपुर पहुंचा, मुझे काले झंडे दिखाए गए और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेरे काफिले पर पथराव किया, जो अपनी पार्टी के झंडे लिए हुए थे। तृणमूल कांग्रेस लोकतंत्र में भरोसा नहीं करती और यह इसका प्रतिबिंब भर है।''

उन्होंने कहा, '' मैं ऐसी घटनाओं का आदि हूं लेकिन राज्य की जनता इन्हें माकूल जवाब देगी।''

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने आरोपों को खाारिज करते हुए कहा कि किसानों ने ''कृषि कानूनों का विरोध किया, जो उनके हितों के खिलाफ है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू