देश की खबरें | कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूने लेने गये स्वास्थ्य दल पर पथराव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में महू के निकट एक गांव में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिवार के सदस्यों के नमूने लेने गये स्वास्थ्य दल पर कथित रूप से शनिवार दोपहर को ग्रामीणों ने पथराव किया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
महू (मध्यप्रदेश), 20 जून मध्यप्रदेश में महू के निकट एक गांव में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिवार के सदस्यों के नमूने लेने गये स्वास्थ्य दल पर कथित रूप से शनिवार दोपहर को ग्रामीणों ने पथराव किया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पुलिस ने बताया कि वह इंदौर जिले के महू तहसील के अंतर्गत जाफराबाद गांव में हुई इस घटना की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के अहमदनगर में पूर्व सैन्य अधिकारी गिरफ्तार: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मानपुर पुलिस थाना प्रभारी हितेन्द्र राठौड़ ने बताया, ''स्वास्थ्य टीम पर हमला करने के बारे में शिकायत मिली है और इसकी विस्तृत जांच जारी है।''
वहीं, मानपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने वाली स्वास्थ्य दल की प्रभारी प्रभा ने बताया कि जाफराबाद गांव के अयोध्या वार्ड के एक निवासी की शुक्रवार को मौत हुई थी और शनिवार को आयी उसकी जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़े | कोरोना के इलाज के लिए ग्लेनमार्क ने पेश की ‘फेविपिराविर’ गोली, प्रति टैबलेट कीमत 103 रुपए.
प्रभा ने बताया कि इसके बाद स्वास्थ्य दल मृतक के परिवार के सदस्यों के नमूने लेने गांव पहुंचा। इसके अलावा, दल यह भी पता लगाना चाहता था कि किसके सपंर्क में आने से व्यक्ति संक्रमित हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान गांव का एक व्यक्ति उनके पास आया और दल को अपशब्द कहने लगा और अन्य लोगों के साथ मिलकर पथराव भी किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)