देश की खबरें | भाजपा विधान पार्षद सी. पी. योगेश्वर पर पत्थर और अंडे फेंके गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चन्नापटना में विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य और पूर्व मंत्री सी.पी. योगेश्वर की कार पर कथित तौर पर जनता दल (सेक्युलर) से जुड़े असामाजिक तत्वों ने शनिवार को अंडे और पत्थर फेंके।

रामनगर (कर्नाटक), एक अक्टूबर चन्नापटना में विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य और पूर्व मंत्री सी.पी. योगेश्वर की कार पर कथित तौर पर जनता दल (सेक्युलर) से जुड़े असामाजिक तत्वों ने शनिवार को अंडे और पत्थर फेंके।

घटना के बाद विधान पार्षद कड़ी सुरक्षा में चन्नापटना तालुक के भैरपटना पहुंचे।

पुलिस ने कहा कि चन्नापटना में जद (एस) कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी के कारण उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।

जद (एस) के कार्यकर्ताओं की शिकायत थी कि चन्नापटना निर्वाचन क्षेत्र से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी को शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था।

योगेश्वर, जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, कुछ पत्थर और अंडे उनके वाहन की तरफ फेंके गए। हालांकि, घटना में उन्हें चोट नहीं आई।

बाद में, बड़ी संख्या में जद (एस) कार्यकर्ताओं ने कुमारस्वामी के पक्ष में नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए योगेश्वर की निंदा की।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत की। बाद में कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

विकास कार्यों की नींव रखने वाले योगेश्वर ने आरोप लगाया कि पत्थर फेंकने वाले लोगों को कुमारस्वामी ने काम पर रखा था।

योगेश्वर ने आरोप लगाया, “कोई चूक नहीं हुई और न ही नियमों का उल्लंघन हुआ। कुमारस्वामी के साथ समस्या यह है कि वह तालुक में हो रहे कुछ अच्छे कार्यों को बर्दाश्त नहीं कर सकते, जो उनकी सरकार के सत्ता में होने पर नहीं हो पाये थे।”

हालांकि, कुमारस्वामी ने उक्त आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सार्वजनिक कार्यों से संबंधित सभी नियमों की अनदेखी की गई।

जद (एस) नेता ने आरोप लगाया, “सभी सरकारी नियमों को ताक पर रखते हुए केवल राजनीतिक कारणों से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक विधानसभा में कहा था कि कोई भी सरकारी कार्यक्रम इलाके के विधायक की मौजूदगी में होना चाहिए और इस बात को नजरअंदाज कर दिया गया।”

इस बीच, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घटना की निंदा की है।

बोम्मई ने ट्वीट किया, “विधान परिषद सदस्य सी. पी. योगेश्वर पर पत्थर और अंडे फेंकना अच्छी बात नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं। जो भी मामला हो, इसे कानूनी रूप से हल किया जाना चाहिए और किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\