जरुरी जानकारी | सकारात्मक वैश्विक संकेतों, विदेशी कोषों की आवक से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती और विदेशी कोषों की आवक के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में तेजी रही।

मुंबई, 16 जून वैश्विक बाजारों में मजबूती और विदेशी कोषों की आवक के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में तेजी रही।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 280.62 अंक बढ़कर 63,198.25 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 82.8 अंक चढ़कर 18,770.90 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से बढ़े।

दूसरी ओर टीसीएस, विप्रो, पावर ग्रिड और मारुति में गिरावट हुई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत गिरकर 75.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,085.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 310.88 अंक या 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 62,917.63 पर बंद हुआ था। निफ्टी 67.80 अंक या 0.36 फीसदी टूटकर 18,688.10 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\