जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में लगातार आठवें दिन तेजी, निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार आठवें दिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। वहीं निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

मुंबई, 12 सितंबर स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार आठवें दिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। वहीं निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर मजबूत रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों के बाजार में पैसा लगाने से स्थानीय बाजारों को मजबूती मिली।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 412.02 अंक चढ़कर 67,539.10 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 114 अंक बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 20,110.35 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में रहे।

वहीं एनटीपीसी, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,473.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू