जरुरी जानकारी | वैश्विक संकेतों से शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी कायम, सेंसेक्स 115 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच धातु और जिंस शेयरों में खरीदारी आने से बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त में रहे और दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स एवं निफ्टी चढ़कर बंद हुए।

मुंबई, 24 अप्रैल वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच धातु और जिंस शेयरों में खरीदारी आने से बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त में रहे और दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स एवं निफ्टी चढ़कर बंद हुए।

हालांकि विश्लेषकों ने कहा कि दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली होने से इस तेजी पर काफी हद तक लगाम लग गई।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 114.49 अंक यानी 0.16 प्रतिशत चढ़कर 73,852.94 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 383.16 अंक उछलकर 74,121.61 अंक पर भी पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 34.40 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 22,402.40 अंक पर पहुंच गया।

कारोबारी सत्र के अंतिम दौर में सूचकांकों पर कुछ बिकवाली का दबाव देखा गया जिससे कुछ शुरुआती बढ़त कम हो गई।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से बढ़त में रहीं।

दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोप के अधिकांश बाजार चढ़कर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत गिरकर 88.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,044.54 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

मंगलवार को सेंसेक्स 89.83 अंक बढ़कर 73,738.45 और निफ्टी 31.60 अंक की बढ़त के साथ 22,368 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\