जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों ने शुरुआती लाभ गंवाया, सेंसेक्स 237 अंक और टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के साथ एचडीएफसी लि. और एचडीएफसी बैंक में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स 237 अंक के नुकसान में रहा।

मुंबई, 13 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के साथ एचडीएफसी लि. और एचडीएफसी बैंक में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स 237 अंक के नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुला लेकिन बढ़त को बनाये रखने में विफल रहा और अंत में 237.44 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,338.93 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 285.14 अंक तक नीचे आ गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.65 अंक यानी 0.31 प्रतिशत नुकसान के साथ 17,475.65 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, मारुति, डॉ. रेड्डीज, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड और कोटक बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में आईटीसी, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनीलिवर लि., भारतीय स्टेट बैंक और एनटीपीसी शामिल हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे के अनुसार, ‘‘पूरे कारोबार के दौरान निफ्टी में उतार-चढ़ाव बना रहा।’’

इस बीच, मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति मार्च महीने में बढ़कर 17 महीने के उच्च स्तर 6.95 प्रतिशत पर पहुंच गयी। खुदरा महंगाई दर का यह आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर है। वहीं औद्योगिक उत्पादन फरवरी में केवल 1.7 प्रतिशत बढ़ा।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत लाभ के साथ 105.23 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 3,128.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

शेयर बाजार महावीर जयंती और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती के मौके पर बृहस्पतिवार को तथा गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को बंद रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Maharashtra RTE Admission 2026: महाराष्ट्र के प्राइवेट स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों के लिए आवेदन 17 फरवरी से, ‘1 KM दूरी’ और आवश्यक दस्तावेज अपलोड अनिवार्य

\