जरुरी जानकारी | मुनाफावसूली से शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 523 अंक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर मुनाफावसूली का जोर रहने से सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी खासी गिरावट के साथ बंद हुए।

मुंबई, 12 फरवरी वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर मुनाफावसूली का जोर रहने से सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी खासी गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 523 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,072.49 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स ने 70,922.57 का निचला स्तर भी छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 170.05 अंक यानी 0.78 प्रतिशत टूटकर 21,612.45 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए जबकि निफ्टी 50 के 34 शेयरों को गिरावट देखनी पड़ी।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से एनटीपीसी, टाटा स्टील, एसबीआई और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से गिरावट में रहीं।

दूसरी तरफ विप्रो, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नेस्ले के शेयर लाभ के साथ बंद हुए।

मुनाफावसूली के बीच बीएसई स्मॉलकैप 3.16 प्रतिशत तक गिर गया जबकि मिडकैप में 2.62 प्रतिशत और लार्जकैप में 0.90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट पर रहा।

यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। फ्रांस और जर्मनी के बाजार में तेजी का माहौल है जबकि लंदन एक्सचेंज में गिरावट की स्थिति है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत गिरकर 81.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 141.95 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की थी।

सेंसेक्स शुक्रवार को 167.06 अंक चढ़कर 71,595.49 अंक और निफ्टी 64.55 अंक की बढ़त के साथ 21,782.50 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट