जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 777 अंक उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 777 अंक उछलकर बंद हुआ। कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर फैली चिंता के बीच वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख के बावजूद चौतरफा लिवाली से बाजार में मजबूती आयी।

मुंबई, दो दिसंबर शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 777 अंक उछलकर बंद हुआ। कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर फैली चिंता के बीच वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख के बावजूद चौतरफा लिवाली से बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 776.50 अंक यानी 1.35 प्रतिशत मजबूत होकर 58,461.29 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 234.75 अंक यानी 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,401.65 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी 3.92 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में रही। इसके अलावा पावरग्रिड, सन फार्मा, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और बजाज ऑटो में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ, सेंसेक्स के केवल तीन शेयरों- आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.78 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के बावजूद घरेलू सूचकांकों में तेजी बनी रही। मजबूत घरेलू वृहत-आर्थिक आंकड़ों के बीच मुख्य रूप से आईटी, वित्तीय और धातु शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आयी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर तक बजटीय अनुमान का 36.3 प्रतिशत रहा। राजकोषीय घाटे के मोर्चे पर स्थिति बेहतर होने का कारण राजस्व संग्रह में सुधार है।

नायर ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के बांड खरीद कार्यक्रम को तेजी से समाप्त करने और ब्याज दर में वृद्धि के बयान के साथ अमेरिका में ओमिक्रॉन संक्रमण का पहला मामला सामने आने से वैश्विक स्तर पर बिकवाली तेज हुई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव से जुड़ा सूचकांक आज नरम पड़ा। इसके साथ विभिन्न क्षेत्रों में शेयर-केंद्रित लिवाली देखने को मिली। बाजार को बेहतर जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) और जीएसटी (माल एवं सेवा कर) आंकड़ों के साथ ऊर्जा के दाम में नरमी से भी समर्थन मिला।’’

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहें जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और जापान का निक्की नुकसान में रहें।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.41 प्रतिशत चढ़कर 70.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर नौ पैसे टूटकर 75.00 पर पहुंच गयी।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 2,765.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट