जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में चार दिन की तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, सेंसेक्स 561 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में चार कारोबारी सत्रों की तेजी का सिलसिला बुधवार को थम गया। कमजोर वैश्विक रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और सेंसेक्स 561 अंक की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ।

मुंबई, 24 जून शेयर बाजारों में चार कारोबारी सत्रों की तेजी का सिलसिला बुधवार को थम गया। कमजोर वैश्विक रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और सेंसेक्स 561 अंक की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 561.45 अंक या 1.58 प्रतिशत के नुकसान से 34,868.98 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 35,706.55- 34,794.93 अंक के दायरे में रहा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: रक्षा पेंशन से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, लगता है इतने का बजट.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 165.70 अंक या 1.58 प्रतिशत के नुकसान से 10,305.30 अंक पर आ गया। दिन में यह ऊपर में 10,553.15 अंक और नीचे में 10,281.95 अंक तक गया था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक सात प्रतिशत से अधिक टूटा। आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयर भी नुकसान में रहे।

यह भी पढ़े | पंजाब की एलीट फोर्स को प्रशिक्षित करेंगे पूर्व-सेना अधिकारी गौतम गांगुली.

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, आईटीसी, नेस्ले इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में रहे। कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक रुख के साथ खुलने के बावजूद वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से घरेलू बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरुआत से भी यहां धारणा प्रभावित हुई।

शुरुआती कारोबार में पेरिस, फ्रैंकफर्ट और लंदन के बाजार दो प्रतिशत से अधिक टूट गए।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजित और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ के साथ बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया छह पैसे के नुकसान से 75.72 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Key Players To Watch Out: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच होगी गोल्ड मेडल की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs Japan, One-Off T20I Match Live Score Update: तोचिगी में टीम इंडिया और जापान के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Mumbai FDA Action: मुंबई में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, अमेजन डार्क स्टोर, स्विगी इंस्टामार्ट और सुलेमान उस्मान मिठाईवाला के लाइसेंस सस्पेंड

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Dream11 Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच होगी गोल्ड मेडल की जंग, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम