जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार, भारती एयरटेल 10 प्रतिशत उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू और वैश्विक बाजारों से किसी ठोक संकेत के इंतजार के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला।

मुंबई, 28 प्रतिशत घरेलू और वैश्विक बाजारों से किसी ठोक संकेत के इंतजार के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 258 अंकों की गिरावट के साथ खुला, लेकिन जल्द ही सुधार दर्ज करते हुए 75.75 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 40,597.85 पर आ गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 29.90 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 11,919.30 पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने बदला एक और नियम, इन केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा फायदा.

सेंसेक्स में सबसे अधिक 10 प्रतिशत की तेजी भारती एयरटेल में देखने को मिली। कंपनी के तिमाही नतीजे उम्मीद से काफी बेहतर आए हैं, जिसके चलते यह तेजी हुई।

इसके अलावा एमएंडएम, मारुति, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और इंफोसिस भी मुनाफे में रहे।

यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना वायरस से चार और मौत, 318 नये मरीज सामने आये.

दूसरी ओर कोटक बैंक, एचडीएफसी, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 376.60 अंक या 0.94 प्रतिशत बढ़कर 40,522.10 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 121.65 अंक या 1.03 प्रतिशत चढ़कर 11,889.40 अंक पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 3,514.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40.87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

PM Modi To Inaugurate New PMO At ‘Seva Teerth’: बदलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय का पता, अब 'सेवा तीर्थ' से चलेगी सरकार, पीएम मोदी करेंगे हाईटेक ऑफिस का उद्घाटन

\