जरुरी जानकारी | मिले जुले वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरे, सेंसेक्स, निफ्टी नयी ऊंचाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को वित्त और धातु कंपनियों के शेयरों में लिवाली से शुरुआती गिरावट से उबर गए और कारोबार की समाप्ति पर मामूली बढ़त के साथ नए उच्चस्तर पर बंद हुए।

मुंबई, 15 दिसंबर वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को वित्त और धातु कंपनियों के शेयरों में लिवाली से शुरुआती गिरावट से उबर गए और कारोबार की समाप्ति पर मामूली बढ़त के साथ नए उच्चस्तर पर बंद हुए।

वित्तीय और धातु कंपनियों के शेयरों में लाभ से एफएमसीजी और चुनिंदा बैंकों के शेयरों में मुनाफावसूली की भरपाई हो गई और बाजार लाभ के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़े | SBI alert! मेंटेनेस गतिविधि के कारण इन ग्राहकों के लिए एसबीआई की सेवाएं दो दिनों तक निलंबित रहेंगी.

कारोबारियों ने कहा कि रुपये में गिरावट से बाजार धारणा प्रभावित हुई, लेकिन विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से निवेशकों का उत्साह बढ़ा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती नुकसान से उबरकर अंत में 9.71 अंक

यह भी पढ़े | 1 जनवरी 2021 से लागू होगा चेक पेमेंट का नया नियम, Positive Pay देगी आपके पैसों को डबल सुरक्षा.

यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,263.17 अंक पर बंद हुआ। यह इसका अब तक का सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्च स्तर है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.70 अंक यानी 0.05 प्रतिशत के लाभ से 13,567.85 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक 4.69 प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयर लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, टीसीएस और आईटीसी के शेयर 2.12 प्रतिशत तक टूट गए।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, हांगकांग के हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में दिखे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘एशियाई बाजारों के कमजोर रुख से भारतीय बाजार भी गिरावट के साथ खुले। हालांकि, यूरोपीय बाजारों की सकारात्मक शुरुआत से यहां भी धारणा में सुधार आया।’’

नायर ने कहा कि बाजार अभी काफी हद तक विदेशी कोषों के प्रवाह पर निर्भर कर रहा है और एफओएमसी की नीतिगत बैठक पर उसकी नजर है। बैठक के नतीजे कल आएंगे। इस सप्ताह अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज को भी अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। इन घटनाक्रमों के नतीजे सकारात्मक रहने की उम्मीद है जिससे आगे बाजार की धारणा और मजबूत होगी।

बीएसई मिडकैप 0.42 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत चढ़ गया।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को पहले के मुकाबले बेहतर कर -7.7 प्रतिशत कर दिया है। पहले उसने भारतीय अर्थव्यवस्था में नौ प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था। बढ़ती मांग और कोविड-19 संक्रमण के घटते मामलों के बीच एसएंडपी ने वृद्धि दर के अपने अनुमान में संशोधन किया है।

इस बीच, नवंबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 6.93 प्रतिशत रह गई। हालांकि, यह अभी रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर है। खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आए थे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया आठ पैसे गिरकर 73.63 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 2,264.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.16 प्रतिशत बढ़कर 50.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\