जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 712 अंक उछला, निफ्टी 17,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 712 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

मुंबई, 29 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 712 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 712.46 अंक यानी 1.25 उछलकर 57,570.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 761.48 अंक तक चढ़ा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 228.65 अंक यानी 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,158.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स शेयरों में टाटा स्टील, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, विप्रो और एचडीएफसी प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख वी के सारस्वत ने कहा, ‘‘देश में सबसे सकारात्मक बात विदेशी संस्थागत निवेशक बिकवाली कम कर रहे हैं और इस महीने आठ दिन लिवाल भी रहे। वित्तीय क्षेत्र का प्रदर्शन अच्छा रहने से बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम इस क्षेत्र में बेहतर संभावना का संकेत दे रहे हैं।’’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को लाभ में रहे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.92 प्रतिशत बढ़कर 109.2 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,637.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू