जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 268 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, धातु और बिजली क्षेत्र के शेयरों में अंतिम दौर की खरीदारी आने से बुधवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स 268 अंक बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी भी 21,800 के ऊपर बंद हुआ।

मुंबई, 14 फरवरी वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, धातु और बिजली क्षेत्र के शेयरों में अंतिम दौर की खरीदारी आने से बुधवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स 268 अंक बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी भी 21,800 के ऊपर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 267.64 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 71,822.83 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 71,938.59 अंक के ऊपरी और 70,809.84 अंक के निचले स्तर तक गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 96.80 अंक यानी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 21,840.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में सर्वाधिक 4.24 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, पावरग्रिड, आईटीसी और नेस्ले इंडिया भी लाभ में रहीं।

एक दिन पहले ही 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर 1.15 प्रतिशत चढ़कर 2,962.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

इसके विपरीत टेक महिंद्रा, सन फार्मा, टीसीएस, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की गिरावट पर रहा जबकि हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक बढ़त लेकर बंद हुआ। चीन के शेयर बाजार चंद्र नववर्ष की छुट्टियों के कारण बंद हैं।

यूरोप के बाजार सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत बढ़कर 82.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। एफआईआई ने 376.32 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 482.70 अंक और निफ्टी 127.20 अंक मजबूत हुए थे।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी