जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 232 अंक के लाभ में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से बाजार बढ़त में रहा।

मुंबई, सात अगस्त स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 232 अंक के लाभ में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से बाजार बढ़त में रहा।

हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार जोरदार बढ़त नहीं दर्ज कर सका।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 232.23 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,953.48 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 346.65 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 80.30 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,597.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा सर्वाधिक चार प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ। इसके अलावा सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, मारुति, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, नेस्ले और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नुकसान में रहे थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 56.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। एफआईआई अगस्त के पहले सप्ताह में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 2,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे हैं। इससे पहले, वे लगातार पांच महीने लिवाल बने हुए थे।

बीएसई सेंसेक्स बीते सप्ताह शुक्रवार को 480.57 अंक और एनएसई निफ्टी 135.35 अंक चढ़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\