जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 875 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 24,000 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को पिछले तीन दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 875 अंक चढ़ गया। वहीं एनएसई निफ्टी फिर से 24,000 अंक के स्तर को पार कर गया। दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में तेजी तथा निचले स्तर पर शेयरों की लिवाली से बाजार में मजबूती आई।

मुंबई, सात अगस्त स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को पिछले तीन दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 875 अंक चढ़ गया। वहीं एनएसई निफ्टी फिर से 24,000 अंक के स्तर को पार कर गया। दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में तेजी तथा निचले स्तर पर शेयरों की लिवाली से बाजार में मजबूती आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 874.94 अंक यानी 1.11 प्रतिशत उछलकर 79,468.01 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,046.13 अंक चढ़कर 79,639.20 अंक पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 304.95 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,297.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 345.15 अंक उछलकर 24,337.70 अंक पर पहुंचा था।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से अदाणी पोर्ट्स और पावरग्रिड तीन-तीन प्रतिशत मजबूत हुए। इसके अलावा टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

इसके उलट नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान युनिलीवर, टेक महिंद्रा और टाइटन शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग उल्लेखनीय रूप से लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारो में तेजी रही। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बैंक ऑफ जापान के डिप्टी गवर्नर के वित्तीय अस्थिरता के दौरान ब्याज दर नहीं बढ़ाने के फिर से आश्वासन के बाद वैश्विक बाजारों में उल्लेखनीय तेजी आई। घरेलू बाजार में चौतरफा लिवाली हुई। रियल्टी क्षेत्र में इंडेक्सशेन लाभ फिर से लागू किये जाने से जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,531.24 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,357.45 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.12 प्रतिशत उछलकर 77.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई सेंसेक्स मंगजवार को 166.33 अंक नीचे आया था, जबकि एनएसई निफ्टी 63.05 अंक के नुकसान में रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड