जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 305 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 305 अंक की बढ़त में रहा। वैश्विक बाजारों में कमोबेश मजबूत रुख के बीच सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टाटा मोटर्स और सन फार्मा में लिवाली से बाजार लाभ में रहा।

मुंबई, 27 फरवरी स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 305 अंक की बढ़त में रहा। वैश्विक बाजारों में कमोबेश मजबूत रुख के बीच सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टाटा मोटर्स और सन फार्मा में लिवाली से बाजार लाभ में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 305.09 यानी 0.42 प्रतिशत बढ़कर 73,095.22 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के पहले सत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले शेयरों में तेजी से बाजार लाभ के साथ बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 371.17 अंक तक चढ़ गया था।

पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 76.30 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 22,198.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, भारती एयरटेल, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मामूली नुकसान में रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इजरायल-हमास युद्ध में संघर्ष विराम की उम्मीद और कच्चे तेल के दामों में नरमी से धारणा को समर्थन मिला।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 285.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

सेंसेक्स सोमवार को 352.67 अंक टूटा था, जबकि निफ्टी 90.65 अंक नुकसान में रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड