जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 151 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 151 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय एयरटेल और एलएंडटी में गिरावट से बाजार नीचे आया।

मुंबई, पांच सितंबर स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 151 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय एयरटेल और एलएंडटी में गिरावट से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 151.48 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,201.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 222.2 अंक तक नीचे आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में कारोबार की शुरूआत सकारात्मक रही। इसके बावजूद यह 53.60 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,145.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इसके अलावा टाटा मोटर्स, नेस्ले, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नीचे आए।

इसके उलट, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, आईटीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार के दौरान ज्यादातर में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 975.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.14 प्रतिशत चढ़कर 73.53 डॉलर प्रति बैरल रहा।

सेंसेक्स बुधवार को 202.80 अंक नुकसान में रहा था जबकि निफ्टी में 81.15 अंक की गिरावट आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू