खेल की खबरें | स्टिमक ने बांग्लादेश के खिलाफ शैली में बदलाव के संकेत दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व कप और एशियाई कप के संयुक्त क्वालीफायर में पहली जीत का इंतजार कर रहे भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ यहां होने वाले मुकाबले में रक्षात्मक की जगह आक्रामक रणनीति अपनाने के संकेत दिए।

दोहा, छह जून विश्व कप और एशियाई कप के संयुक्त क्वालीफायर में पहली जीत का इंतजार कर रहे भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ यहां होने वाले मुकाबले में रक्षात्मक की जगह आक्रामक रणनीति अपनाने के संकेत दिए।

भारत को अगर ग्रुप ई में तीसरे स्थान पर आना है तो सोमवार को हर हाल में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। इस जीत से एशियाई कप के तीसरे क्वालीफाइंग दौर में सीधे जगह बनाने का भारत का दावा मजबूत होगा।

भारत अगर सीधे क्वालीफाई नहीं करता है तो उसे इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का क्वालीफाइंग प्ले आफ दौर खेलना होगा। भारत पहले ही विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है।

स्टिमक ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह हमारे प्रशंसकों और टीम के लिए बड़ा मैच है। हम इस मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे। शुरुआत से ही हमारे लक्ष्य में कोई बदलाव नहीं आया है- हमें एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कतर या ओमान के खिलाफ मैच की तुलना में अलग रणनीति अपनाने का प्रयास करेंगे। यह हम पर निर्भर करता है कि हम गेंद को अपने कब्जे में रखने, गेंद को पास करने, गति और पास की सटीकता और अंतत: योजना को अमलीजामा पहनाने के मामले में मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हैं या नहीं।’’

भारत को गुरुवार को एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ 0-1 से हार झेलनी पड़ी थी।

भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में अक्टूबर 2019 में पहले चरण का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू