देश की खबरें | आईएसआई के साथ संबंध रखने के संदेह में एसटीएफ ने बंगाल में दो लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ संबंध रखने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोलकाता, आठ जुलाई पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ संबंध रखने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कोलकाता के भवानीपुर के राकेश कुमार गुप्ता तथा पानागढ़ के मुकेश रजक के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इन दोनों के पाकिस्तान की आईएसआई के साथ संबंध हैं।’’

उन्होंने कहा कि वे पड़ोसी देश के कुछ लोगों के संपर्क में थे।

एसटीएफ के अनुसार, दोनों व्यक्ति एक एनजीओ के लिए काम करते थे और मेमारी में किराए के मकान में रह रहे थे, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ कर्मियों ने शनिवार को छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया।

मुकेश को किराए के मकान से पकड़ा गया, जबकि राकेश को एक नर्सिंग होम से गिरफ्तार किया गया, जहां वह इलाज के लिए भर्ती था।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को यहां एक अदालत में पेश किया गया तथा अदालत ने उन्हें सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू