देश की खबरें | गुरुग्राम में सौतेले पिता ने सात महीने की बच्ची की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के नाथूपुर गांव के पास एक झुग्गी में सात महीने की एक बच्ची की उसके सौतेले पिता ने कथित तौर पर फर्श पर पटक कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 26 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के नाथूपुर गांव के पास एक झुग्गी में सात महीने की एक बच्ची की उसके सौतेले पिता ने कथित तौर पर फर्श पर पटक कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में डीएलएफ फेज -3 पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 30 वर्षीय विजय साहनी के रूप में की गई है, जो बिहार के सीतामढ़ी जिले का मूल निवासी है।

उसने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात नाथूपुर पहाड़ी इलाके के पास एक झुग्गी बस्ती में हुई, जहां आरोपी की पत्नी उसके भाई और सात महीने की बच्ची के साथ रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वहां पहुंचकर अपनी पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया और सात महीने की सौतेली बेटी को फर्श पर पटक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर एक टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृत बच्ची की मां द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि उसका पति विजय साहनी दिल्ली में शराब बेचने के मामले में पकड़ा गया था। उसने बताया कि जेल से छूटने के बाद वह करीब चार साल पहले गुरुग्राम में चेन छीनने के मामले में पकड़ा गया था और भोंडसी जेल में बंद था।

आरोपी की पत्नी ने अपनी शिकायत में बताया, ‘‘इस दौरान मैंने देवर के साथ रहना शुरू कर दिया और सात महीने पहले मैंने एक बच्ची को जन्म दिया। विजय को बुधवार को भोंडसी जेल से रिहा किया गया था।’’

बच्ची की मां ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार की रात को वह झुग्गी में आया और मेरे साथ लड़ाई के दौरान उसने मेरी सात महीने की बेटी को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह भाग गया।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर नाथूपुरा इलाके की एक झुग्गी से गिरफ्तार कर लिया गया।

गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने आज पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की का शव परिजनों को सौंप दिया और हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\