देश की खबरें | कांग्रेस के शासनकाल में पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यवहार: सोनोवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को कहा कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस के शासनकाल के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात वर्ष में वह कर दिखाया जो कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई।

तमुलपुर/गोसाईगांव (असम), 27 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को कहा कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस के शासनकाल के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात वर्ष में वह कर दिखाया जो कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई।

सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों के चलते असम और पूर्वोत्तर के क्षेत्र आज प्रगति के उस पथ पर अग्रसर हैं जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। असम में आगामी उपचुनाव से पहले आज तमुलपुर, गोसाईगांव और भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्रों में सिलसिलेवार जनसभाओं को संबोधित करते हुए पोत परिवहन, पत्तन एवं जलमार्ग मंत्री ने कहा केंद्र और राज्य की भाजपा नीत सरकारों ने असम का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात वर्षों में वह कर दिखाया जो कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के साथ सौतेला व्यवहार किया और केवल संसाधनों को लूटने का काम किया।” असम के पूर्व मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वोट देने का आग्रह किया ताकि राज्य और राष्ट्र का “तेज गति से विकास हो सके।”

भाजपा की ओर से भवानीपुर में फणीदार तालुकदार को उम्मीदवार बनाया गया है और उसकी सहयोगी पार्टी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने जिरोन बासुमतारी को गोसाईगांव से और जोलेन दैमारी को तमुलपुर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।

सोनोवाल ने कहा, “सात साल में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्व के सबसे शक्तिशाली राष्ट्रों में से एक बना दिया है और प्रधानमंत्री को दुनिया में सबसे प्रभावशाली नेता बना दिया है।” मंत्री ने कहा, “भाजपा नीत असम सरकार ने बराक और ब्रह्मपुत्र घाटी में समान रूप से विकास किया है। बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) में सभी समुदायों के लिए शांति और सुरक्षा अब वास्तविकता है।”

असम में थोरा, मरियानी, भवानीपुर, तमुलपुर और गोसाईगांव निर्वाचन क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। मतगणना दो नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\