देश की खबरें | ठाणे में संपत्ति विवाद को लेकर सौतेले भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में संपत्ति विवाद को लेकर 25 वर्षीय युवक ने अपने सौतेले भाई की हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 21 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में संपत्ति विवाद को लेकर 25 वर्षीय युवक ने अपने सौतेले भाई की हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सलमान मोहम्मद गौरी अंसारी (25) के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार को फैसल मोहम्मद गौरी अंसारी (29) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. डी. एस. स्वामी ने बताया कि 29 मई को नालिंबी गांव के एक वन क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था।

उन्होंने बताया, “हमारी टीमों ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और राज्य भर के सभी पुलिस थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया।”

अधिकारी ने बताया कि मृतक की तस्वीर को सार्वजनिक स्थानों और व्हाट्सएप समूहों में भी व्यापक रूप से प्रसारित किया गया।

एसपी ने बताया कि सफलता तब मिली जब जांच दल ने अपराध स्थल के आसपास एक अज्ञात कार की पहचान की और आरोपी सलमान मोहम्मद गौरी अंसारी का पता लगाया जो टिटवाला के मांडा का निवासी था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने सौतेले भाई फैसल की हत्या की है।

अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में यह सामने आया कि दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और वे संपत्ति विवाद में उलझे हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W Final Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे देखें लाइव, यहां जानें पूरी डिटेल