देश की खबरें | खेलों के माध्यम से युवा रहें "हिट भी-फिट भी" : भूपेन्द्र यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने रविवार को कहा कि खेलों के जरिये युवा अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

जयपुर, 16 फरवरी केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने रविवार को कहा कि खेलों के जरिये युवा अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

यादव ने रविवार को खैरथल-तिजारा जिले के दौरे के दौरान मुंडावर पंचायत समिति की 44 ग्राम पंचायत में 9.36 करोड़ रुपये के 154 विकास कार्यों तथा उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पंचायत भवन को बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सके।

भूपेंद्र यादव ने ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके उपयोग को बंद करने की अपील की। उन्होंने घरों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई बनाए रखने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को विकसित करने के लिए 'सांसद खेल उत्सव' की शुरुआत की गई है, जिसमें लगभग 20,000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया है और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया है।

उन्होंने युवाओं को 'हिट भी रहें, फिट भी रहें' का संदेश दिया।

यादव ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया और 'लखपति दीदी' योजना के तहत उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारें ग्रामीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं और आने वाले समय में और अधिक योजनाएं लागू की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सरकार विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और गणित को मिलाकर स्टीम शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर विद्यार्थी शुरू से ही इन विषयों में रुचि लेंगे तो वे आगे जाकर मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे।

यादव ने कहा कि आज का युग डिजिटल क्रांति का है और भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का महत्व और अधिक बढ़ेगा।

उन्होंने कहा, ''आज से 20 वर्षों बाद मशीनें इंसानों से ज्यादा जवाबदेही वाली होंगी। ऐसे में हमें अपने छात्रों को प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और विज्ञान की तरफ प्रेरित करना होगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\