देश की खबरें | आज झारखंड में अराजकता की स्थिति: जेपी नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जेपी नड्डा ने मंगलवार को झारखंड सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में अराजकता की स्थिति है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 28 जुलाई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जेपी नड्डा ने मंगलवार को झारखंड सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में अराजकता की स्थिति है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद का प्रकोप बढ़ गया है, आये दिन मीडिया में हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण की घटनाएं छाई रहती हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कानपुर में अपहरण और हत्या का 1 और मामला, 1 गिरफ्तार.

झारखंड में पार्टी के आठ नव निर्मित जिला कार्यालयों के ऑनलाइन उद्घाटन के कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह आरोप लगाये।

नड्डा ने कहा, ‘‘आज झारखंड में अराजकता की स्थिति है। प्रदेश में नक्सलवाद का प्रकोप बढ़ गया है। आये दिन मीडिया में हत्या,लूट, बलात्कार,अपहरण की घटनाएं छाई रहती हैं।’’

यह भी पढ़े | वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया अंबाला में करेंगे राफेल लड़ाकू विमानों की अगवानी.

उन्होंने कहा कि यह सब तब होता है जब शासक कमजोर होता है,बेपरवाह होता है। शासक को जनता की समस्याओं की कोई चिंता नही होती है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का धंधा खुलेआम चल रहा है, स्थानांतरण एक उद्योग बन गया है।

उन्होंने कहा कि से प्रदेश में समाज विरोधी ताकतों का मनोबल बढ़ा है। कोविड-19 की रोकथाम में राज्य सरकार की विफलता को रेखांकित करते हुए नड्डा ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है। कुशल प्रबंधन का अभाव है। दूसरी ओर राज्य सरकार केंद्र द्वारा आवंटित मुफ्त चावल,गेहूं दाल, चना का वितरण भी गरीबों, जरूरत मंदों तक नहीं करा पा रही।

भाजपा के जिला कार्यालयों के विधिवत उद्घाटन करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिये कार्य की दृष्टि से केवल सुविधा नहीं होते बल्कि एक संस्कार केंद्र होते हैं जहां से कार्य करने का वातावरण और संस्कार पैदा होते हैं।

, इन्दु,

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान