जरुरी जानकारी | राज्य सरकारें नकली बीजों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाएं: तोमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खरीफ फसलों की बुवाई से पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर मिलने चाहिए और राज्य सरकारें नकली बीजों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाएं।

नयी दिल्ली, 24 मई खरीफ फसलों की बुवाई से पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर मिलने चाहिए और राज्य सरकारें नकली बीजों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाएं।

एक राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित करते हुए, तोमर ने कहा कि केंद्र के साथ राज्य सरकारों को बीज श्रृंखला बनाने को अगले 10-15 वर्षों के लिए एक रूपरेखा तैयार करनी चाहिए।

एक सरकारी बयान में तोमर के हवाले से कहा गया है, ‘‘यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की समय पर आपूर्ति हो। राज्य सरकारों को कालाबाजारी और नकली बीज बेचने वालों पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए।’’

बीज अच्छा है, तो भविष्य भी अच्छा है। उन्होंने कहा कि कृषि के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता से उत्पादन, उत्पादकता और किसानों की आय में वृद्धि होती है।

मंत्री ने आगे कहा कि पूरी बीज श्रृंखला को व्यवस्थित किया जाए ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। कुछ फसलों में गुणवत्तापूर्ण बीजों की आपूर्ति की कमी को दूर करने और बेहतर योजना तैयार करने पर जोर देने की आवश्यकता है।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित बीज जमीनी स्तर पर किसानों तक पहुंचने चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्यों को जिला स्तर पर कृषि विभाग से जुड़े सभी पहलुओं पर सुनियोजित तरीके से काम करना चाहिए, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।

कृषि सचिव मनोज आहूजा ने कहा कि पंचायत स्तर पर किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, वहीं बीज की गुणवत्ता जांच के प्रति भी किसानों को जागरूक किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी