देश की खबरें | प्रदेश सरकार तानाशाही भरे अंदाज में काम कर रही है : आजम खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के विधायक आजम खान ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर तानाशाही भरे अंदाज में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन पर और उनके परिवार पर मुर्गी चोरी, बकरी चोरी, शराब दुकान लूटने जैसे आरोप लगाये हैं।

बरेली (उप्र), 19 जून समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के विधायक आजम खान ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर तानाशाही भरे अंदाज में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन पर और उनके परिवार पर मुर्गी चोरी, बकरी चोरी, शराब दुकान लूटने जैसे आरोप लगाये हैं।

सपा के वरिष्ठ नेता ने 'अग्निपथ' योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना में युवाओं का कितना हित है, ये सामने दिखाई दे रहा है, जो इस पर आंदोलन कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे कहने से न योजना शुरू हुई है और न ही बंद होगी। उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने पर मई माह में जेल से छूटे आजम खान ने यहां बरेली हवाई अड्डा पर पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रदेश में जो हालात हैं, उससे अच्छी तानाशाही होती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही भरे अंदाज में काम कर रही है। खान वाराणसी जाने के लिए बरेली हवाई अड्डा पर आये थे।

आजम खान ने कहा कि उनके अपनों के साथ, उनके शहर और जिले के साथ जो सलूक हुआ उसके बारे में वह यह दावे के साथ कहते हैं कि पूरी दुनिया में किसी राजनेता के साथ किसी हुकूमत ने इतना घटिया सुलूक नहीं किया होगा।

उन्होंने कहा कि कोई हुकूमत इतनी नहीं गिरी होगी। उन्होंने कहा कि उनकी डिग्री कॉलेज में पढ़ाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी और एमटेक पास बेटा, जो विधायक भी था, और खुद उन पर शराब की दुकानें लूटने और 16 हजार रुपये गल्ले से चोरी करने का मुकदमा दर्ज है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\