जरुरी जानकारी | स्टार्टअप एग्रोस्टार ने आईएनआई फार्म्स का अधिग्रहण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र के स्टार्टअप एग्रोस्टार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कारोबार का विस्तार करने के लिए आईएनआई फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण किया है और अगले वित्त वर्ष में आय को बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक करने का लक्ष्य तय किया है।

नयी दिल्ली, 31 मार्च कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र के स्टार्टअप एग्रोस्टार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कारोबार का विस्तार करने के लिए आईएनआई फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण किया है और अगले वित्त वर्ष में आय को बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक करने का लक्ष्य तय किया है।

मुंबई स्थित आईएनआई फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड केले और अनार जैसे फलों और सब्जियों के प्रमुख निर्यातकों में से एक है। यह 'किमाये' ब्रांड के तहत उत्पादों का विपणन करता है।

आईएनआई फार्म्स, जिसे पंकज और पूर्णिमा खंडेलवाल द्वारा वर्ष 2009 में स्थापित किया गया था, सालाना 50,000 टन से अधिक फलों का प्रबंधन करता है।

एग्रोस्टार के सह-संस्थापक और सीईओ शार्दुल शेठ ने कहा, ‘‘हमने नकदी और स्टॉक के संयोजन के माध्यम से आईएनआई फार्म का अधिग्रहण किया है।’’

कंपनी ने सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया।

इस अधिग्रहण के माध्यम से एग्रोस्टार किसानों को अपने उत्पादों को घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी विपणन करने में मदद करेगा।

यह अधिग्रहण एग्रोस्टार को 300 अरब डॉलर के कृषि उत्पादन बाजार में एक व्यापक उपस्थिति प्रदान करता है।

इस अधिग्रहण के बाद राजस्व पर होने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर, शेठ ने कहा, अगले वित्त वर्ष में संयुक्त कारोबार 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का होगा, जो चालू वित्त वर्ष में एग्रोस्टार के राजस्व से तीन गुना अधिक होगा।

आईएनआई फार्म्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पंकज खंडेलवाल ने कहा, ‘‘भारत में कृषि कई गुना वृद्धि के लिए तैयार है। हमारा मानना ​​है कि बड़े मंच किसानों को सलाह और इनपुट से लेकर उत्पादन उठाव तक पूरी सेवाएं प्रदान करते हैं।’’

वर्ष 2013 में स्थापित एग्रोस्टार पांच भारतीय राज्यों - गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लाखों किसानों को अपनी सेवाएं देती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\